Monitor (मॉनिटर)


Monitor (मॉनिटर)

Monitor, एक Display Unit है, जो कंप्यूटर के द्वारा जनरेट की गई वीडियो और ग्राफिक को डिसप्ले करता है। इसका डिज़ाइन एक टेलीविज़न के काफी समान होता है, लेकिन आमतौर पर ये इनफार्मेशन को उच्च रेसोलुशन में डिसप्ले करता है। Output Device में ये उपकरण सबसे आम है, इसे कंप्यूटर स्क्रीन या Visual Display Unit (VDU) के नाम से भी जाना जाता है।

पुराने कंप्यूटर मॉनिटर काफी बड़े और भारी होते थे, क्योंकि उनमें Cathode Ray Tubes (CRT) का यूज होता था। हालांकि आज फ्लैट-स्क्रीन LCD Monitors का उपयोग लैपटॉप व डेस्कटॉप कंप्यूटर जैसी डिवाइस में होता है, क्योंकि ये अधिक हलके और ऊर्जा प्रभावी उपकरण होते है। आइये इनके बारे में और विस्तार से जाने।

कंप्यूटर मॉनिटर के प्रकार :

CRT Monitor
ये पुराने प्रकार की डिस्प्ले डिवाइस है, जो साइज में बड़े और अधिक भारी होते है। इनमें पिक्चर को क्रिएट करने के लिये इलेक्ट्रान बीम से फॉस्फोरसेंट सतह पर स्ट्राइक की जाती है। असल मे Cathode Ray Tube एक Vacuum Tube होती है, जिसके एक सिरे में इलेक्ट्रान गन और दूसरे सिरे पर फ्लोरोसेंट स्क्रीन मौजूद होती है। हालांकि आज CRT Monitors की मनुफैक्टरिंग काफी हद तक बंद हो चुकी है।

LCD Monitor
Liquid Crystal Display आज के समय अधिकतर PC में उपयोग होती है। इमेज को डिसप्ले करने के लिये इसमे पिक्सेल्स (Pixels) की एक लेयर का यूज किया जाता है। ये आकार में काफी पतले और हल्के वजन के होते है। इसके अलावा CRT की तुलना में कम पावर इस्तेमाल करते है। हालांकि प्राइस के मामले ये अधिक महंगे है। इसका एक नुकसान ये है, कि यदि LCD monitor को आप एक अलग एंगल से देखते है, तो इसमें प्रदर्शित इमेज की गुणवत्ता पर थोड़ा इफेक्ट पड़ता है।

LED Monitor
इन्हें आज के सबसे आधुनिक मॉनीटर माना जाता है। ये फ्लैट-पैनल और थोड़ा सा कर्व्ड डिस्प्ले के साथ मे आते है। बैक-लाइटिंग की जगह इनमे Light-Emitting Diodes का उपयोग होता है, जो इसे बेहतर पिक्चर क़्वालिटी देने में मदद करते है। इनका फायदा ये है, कि ये हाई कॉन्ट्रास्ट इमेज डिसप्ले करते है। LCD की तुलना में ये कम पावर खर्च करते है, और इन्हें अधिक एनवायरनमेंट फ्रैन्डली माना जाता है। LED Monitor की बस एक डाउनसाइड है, कि ये अधिक महंगे होते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एम.एस. पावर पॉइंट (MS Power Point)

माउस (Mouse)